Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 24 अगस्त । कस्बे में देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में पांच कांवड़ यात्री घायल हो गए। हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत वाले घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पहला हादसा हाथरस रोड पर हुआ, जहां राजू पुत्र नरेंद्र और हर्षित पुत्र रामवीर मोटरसाइकिल से गंगाजल लेने जा रहे थे। बताया गया कि ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों कांवड़ यात्री घायल हो गए, जिनमें एक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया।

वहीं दूसरा हादसा कासगंज रोड पर हुआ। सलेमपुर निवासी विजयपाल पुत्र लाल सिंह कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। तीसरा हादसा कासगंज रोड पर बस्तोई के निकट हुआ। यहां दो मोटरसाइकिल सवार कांवड़ यात्री बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क पर फिसलकर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लगातार हुए इन सड़क हादसों के बाद कांवड़ यात्रियों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page