Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन में दो पक्षों के बीच जमकर गाली -गलौज के बाद अचानक लाठी डंडा चलने के दौरान मारपीट हो गई।घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।पहले पक्ष के रजनेश पुत्र रामप्रसाद ने दूसरे पक्ष के नामजद लोगों पर आरोप लगाते हुए अवगत कराया है कि उनके चाचा का गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था।गांव में झगडा होने की पर कोतवाली हसायन से पुलिस पहुंची।तो पुलिस कर्मियों ने संबंधित व्यक्ति का घर पूछा,जिसे उन्होंने बता दिया।इसी बात से नाराज होकर नामजद लोगों समेत दर्जनों लोगों ने उन पर हमला कर दिया।उनका कहना है कि उनके पक्ष के प्रमोद, रजनेश उर्फ डैनी,गौरव,राजीव घायल हुए हैं।दूसरे पक्ष के रामबाबू का आरोप है कि उन्होंने गांव में दो व्यक्तियों के बीच हुए झगडे के दौरान पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। इसी रंजिश में विपक्षियों ने पहले उनके बच्चे के साथ मारपीट की और बाद में कस्बा हसायन के बाजार से गांव लौटते समय उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए पीटा।पुलिस ने घटना में घायल दोनों पक्ष के लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।एक युवक की गंभीर हालत में होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज अलीगढ के लिए रैफर कर दिया।घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया है।दोनों पक्ष के घायल लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है।घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page