Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 अगस्त ।  हाथरस में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी क्रम में सादाबाद क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी संतोष राजोरिया को भी तहसीलदार बनाया गया है। पदोन्नति के बाद पहली बार अपने घर और गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-माला, पटका और पगड़ी पहनाई गई तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

गांव में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान हेमलता ओमवीर सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संतोष राजोरिया का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर कहा कि गांव के बेटे का तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संतोष राजोरिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संतोष राजोरिया ने ग्रामीणों द्वारा किए गए सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र के लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। इस समारोह में संतोष राजोरिया के बड़े भाई हरिओम राजोरिया, राशन डीलर रामवीर सिंह, मनोज शर्मा, अमर सिंह, मुकेश कुमार, राजकुमार कटारा, गुड्डू फौजी, रंजीत प्रधान, वीरपाल फौजी, लालू भैया, रवि मोहम्मद, महेश चंद्र, मीनेश कुमार, विकास चौधरी, मयंक राजोरिया, अजरुद्दीन फौजी, पप्पन बधौतिया, लोकेश बधौतिया, गौरव बधौतिया, देवेंद्र पाण्डेय, अर्जुन शर्मा, राहुल, टीकम सिंह, हरीश चौधरी, केशव कश्यप और हर्ष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संतोष राजोरिया के तहसीलदार बनने से शेरपुर गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को गांव के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page