Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 23 अगस्त । कस्बा के व्यापारी मोहल्ले में ससुराल आए एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कराहरी, थाना सुरीर, मथुरा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी पत्नी नीलम के साथ अपनी ससुराल व्यापारी मोहल्ला आया था और अपनी सास सुनीता से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान प्रियान्शु, सतीश और एकता निवासी गणेश कॉलोनी, ढकपुरा रोड, थाना हाथरस गेट वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने पहुंची पत्नी नीलम के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर महावीर, सुरेश सहित मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को बचाया। आरोप है कि लोगों की भीड़ जुटती देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद नीलम ने डायल-112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page