
हाथरस 22 अगस्त। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की ओर से गुलशन-ए-सावन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। सावन की हरियाली और उत्सव के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में सावन की रानी का चयन किया गया, जिसमें संगीता भदौरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शालिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान सदस्यों ने सावन के उत्सव को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जबकि सचिव मीनाक्षी शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सावन के उपलक्ष्य में पौधों का वितरण कराया। सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डांस की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सदस्यों ने मल्हार गीत प्रस्तुत कर सावन की फुहार जैसा खुशनुमा माहौल बना दिया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिनमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गेम्स के विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जबकि कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फेडरेशन की वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट निदेशक सीमा वार्ष्णेय, मंजुलता वार्ष्णेय, रजनी आंधीवाल, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, प्रियमवदा गर्ग, उषा नरूला, मधुबाला, मीनू, अनुपमा, राधा, रजनी, ममता, रेखा, नेहा, मोनिका, नीलम, मधु, रेनू, माधवी, कीर्ति, शोभा, अंजली, सविता, इंदु, डॉली, राधा सहित ग्रुप की सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। पूरा कार्यक्रम सावन की हरियाली, संगीत, नृत्य, हंसी-खुशी और आपसी प्रेम एवं सौहार्द से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने सदस्यों को मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश भी दिया।













