Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 70 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। फ्रीडम एम्पलायविल्टी एकेडमी टीम लीज नई दिल्ली, अन्जू मोटर्स टीवीएस एवं पॉलिसी राइडर आईएमएफ सहित चार प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 24 प्रशिक्षार्थियों का चयन करते हुए उन्हें ऑफर लेटर वितरित किए गए। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को उनकी तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। आयोजन से प्रशिक्षार्थियों में रोजगार को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page