Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व के पावन अवसर पर हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर एवं नयाबांस स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की। 23वें तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर हलवाई खाना स्थित बड़ा मंदिर में 23 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसके लिए नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु एकत्रित हुए। श्रद्धालु 23 किलो के निर्वाण लाडू को सिर पर विराजमान कर बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में हलवाई खाना स्थित मंदिर पहुंचे। यह आयोजन पहली बार किया गया, जिसकी समाज के लोगों ने सराहना की। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की वेदी सहित अन्य छह वेदियों पर श्रद्धा और भक्ति के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु नयाबांस स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे, जहां बोली के माध्यम से तीन वेदियों पर निर्वाण लाडू चढ़ाए गए।

श्री चंद्रप्रभु भगवान की मूलनायक वेदी पर मंदिर प्रबंधक अध्यक्ष एवं श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन एवं पुलकित जैन ने बोली लेकर निर्वाण लाडू अर्पित किया। पार्श्वनाथ भगवान की वेदी पर मंडी समिति के सेवानिवृत्त निरीक्षक उमेश चंद जैन एवं अनुज जैन ने बोली लेकर लाडू चढ़ाया। तीसरी वेदी के लिए निर्वाण लाडू की बोली यतीश जैन एवं सुमित कुमार जैन ने ली। तीनों वेदियों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से निर्वाण लाडू समर्पित कर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया। पार्श्वनाथ भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित करने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर हलवाई खाना मंदिर प्रबंधन से राकेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन, धन्य कुमार जैन सोगानी, जितेंद्र जैन रेडीमेड, रतन जैन, अनिल जैन, हिमांशु जैन, संजीव जैन भूरा, पीके जैन आईटीआई, तन्नू जैन, संजय जैन सीएल, सुनील जैन, कपिल जैन चूर्ण वाले, संजीव जैन, मयंक लोहिया, अमीन, विजय जैन लोहिया, पंकज जैन ट्रक, राहुल जैन सोगानी, अर्पित जैन, मुकेश जैन, गप्पू जैन, विजय जैन भूंच, सौरभ जैन रानू, विनोद जैन, नमन जैन, मयंक जैन, नीरज जैन, जगवीर सिंह जैन, डॉ. निखिल जैन सोगानी, सत्येंद्र जैन, आकाश जैन, पंकज जैन अमीन, बॉबी जैन, अंकित जैन एवं अमन जैन सासनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page