Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। पुरानी पेंशन की बहाली और सेवारत शिक्षकों के लिए लागू किए गए टीईटी के विरोध में आगामी 21 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच हाथरस के जिला पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान अक्रूर इंटर कॉलेज, तहसील सदर में लेखपालों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा कलेक्ट्रेट और विकास भवन के कर्मचारियों के साथ भी बैठक एवं जनसंपर्क कर तिरंगा यात्रा में सहभागिता की अपील की गई। बैठक में लेखपाल संघ हाथरस के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि पेंशन जीवन का आधार है और प्रत्येक कर्मचारी को पेंशन मिलनी चाहिए। अटेवा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद चंदेल ने कहा कि 60 वर्ष की सेवा के बाद कर्मचारी के सामने भविष्य का सवाल खड़ा हो जाता है, ऐसे में पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और सरकार को इसे मजबूत करना चाहिए। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने कहा कि जब सांसदों को पेंशन मिल रही है तो कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए और समानता का अधिकार दिया जाना चाहिए। अटेवा जिला महामंत्री रविकांत वर्मा ने ‘एक राष्ट्र, एक पेंशन’ की मांग उठाते हुए सभी कर्मचारियों से 21 अगस्त को पुरानी पेंशन के समर्थन में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की। वहीं जिला संरक्षक रौदास कुमार ने यूपीएस और एनपीएस की कमियों को गिनाते हुए पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया। जनसंपर्क के दौरान कलेक्ट्रेट से विनोद कुमार महामना, नरेंद्र कुमार, नंद किशोर नंदू, पंकज कुमार, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार यादव सहित कर्मचारी मौजूद रहे। अक्रूर इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य रामतेज, योगेंद्र कुमार, लाला राम गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, रामशीष, पूरन सिंह, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, त्रिभुवन राजपूत, मालिकान सिंह, नरेंद्र बाबू गुप्ता, प्रशांत राघव, आदेश कुमार, विकास नेगी और गुड्डू जनार्दन सहित अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की सहमति जताई।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page