सिकन्दराराऊ 18 अगस्त। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, सिकंदराराऊ में हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की महिला अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक अंदाज में तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय परिसर में झूले लगाए गए, जहां महिला अध्यापिकाओं ने झूला झूलने के साथ तीज के पारंपरिक गीत गाकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। शिक्षिकाओं ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। अंत में सभी शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और घेवर सहित विभिन्न मिष्ठान का आनंद लेकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार, संध्या जादौन, सुषमा यादव, कल्पना, मनीषा गोला, कविता माहेश्वरी, रश्मि वर्मा, संजुबाला, रागिनी, अनीता, ज्योति, मिनाक्षी, शालिनी वार्ष्णेय सहित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।














