Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 18 अगस्त। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के बीबीए विभाग द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में फस्टमेरीडियन ग्रुप क्यूएलवी के सीनियर मैनेजर–एचआर आपरेशन आशुतोष सिंह ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण, प्लेसमेंट, उद्यमिता एवं व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण जानकारी दी। नवागंतुकों से उन्होंने कहा कि सही संस्थान का चयन जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक होता है। आशुतोष सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि राजीव एकेडमी में अध्ययन के दौरान उन्हें अपने करियर को दिशा देने और बेहतर अवसर प्राप्त करने में काफी सहायता मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र को पहचानकर उसमें निरंतर मेहनत करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विषय का मजबूत ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास, संचार कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर करियर के लिए अपने विषय से संबंधित ज्ञान को मजबूत करने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की सलाह दी। श्री सिंह ने विद्यार्थियों के साथ कैम्पस प्लेसमेंट एवं एचआर इंटरव्यू की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में सफलता के लिए विषय ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, उचित कम्युनिकेशन और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतिथि वक्ता ने बीबीए के विद्यार्थियों को करियर की दिशा निर्धारित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपने करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के व्याख्यान विद्यार्थियों को वास्तविक कॉर्पोरेट वातावरण एवं करियर की सम्भावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page