
हाथरस 17 अगस्त। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न देशभक्त एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रीधा गर्ग ने प्रथम, श्रीशा एवं जप अरोड़ा ने द्वितीय, जबकि ऋषिका, समदृष्टि एवं अध्रित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘ग्रेसफुल अटायर’ तथा ‘एन्थूजियाज्म एंड डेडिकेशन’ जैसी विशेष प्रशंसा श्रेणियों में भी सम्मानित किया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल भाटिया, कोषाध्यक्ष मधु लोहिया, को-ऑर्डिनेटर रितिका शर्मा एवं ए.ओ. श्री तपेन्द्र सेंगर उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुति देने की क्षमता का विकास करना रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना की गई।









