Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) की शाखा द्वारा नाई का नगला स्थित मोहनगंज प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और भारत माता की जय के नारों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम के उपरांत स्वापो के सदस्यों ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री एवं उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनी। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है। स्वापो द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, संजय अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page