Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकमल पब्लिक स्कूल, सिकंदराराऊ में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिकंदराराऊ यशपाल सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर नीलम सिंह राठौर, डायरेक्टर राजकुमार सिंह राठौर, प्रधानाचार्य प्रभात मोहन भारद्वाज एवं उपप्रधानाचार्य सौरभ माहेश्वरी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुभा माहेश्वरी, शिल्पी माहेश्वरी, दीप्ति वार्ष्णेय, रविंद्र सिंह यादव, गिरीश सिंह राजपूत, कीर्ति मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page