Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला हाथरस द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप ब्रज प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री श्री राजेश जी भाईसाहब रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अखंड भारत के ऐतिहासिक स्वरूप, भारत के विभाजन की परिस्थितियों एवं उसके कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजेश जी ने कहा कि अखंड भारत केवल भू-भाग की कल्पना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय एकात्मता का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को भारत के गौरवशाली इतिहास का अध्ययन कर उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। अखंड भारत संकल्प दिवस राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता एवं अखंडता के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री दीपक बूटिया ने की। उन्होंने अपने आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। मंच संचालन की व्यवस्था जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम में प्रान्त सह संयोजक देवेंद्र जी, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी जी, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक बूटिया, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सक्सेना एवं जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल सहित मंचासीन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नगर कार्यवाह भानू जी, नगर सह कार्यवाह टिंकू दिवाकर, प्रान्त टोली सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला उपाध्यक्ष कनक खंडेलवाल, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, लकी शर्मा, जिला सह मंत्री अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जिला धर्माचार्य प्रमुख राहुल चौधरी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव प्रजापति, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटू राणा, जिला सत्संग प्रमुख अजय शर्मा, जिला गौ रक्षा प्रमुख मनोज वार्ष्णेय, विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी महक रावत, जिला संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय, प्रखंड मंत्री विजय गुप्ता, प्रखंड सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page