Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में हाथरस जनपद की सातों ब्लॉकों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में AICC पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा तथा PCC पर्यवेक्षक अदनान मियाँ, सुभाष गांधी एवं प्रज्ञा गौड़ ने पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हाथरस के नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेसजनों से उनकी राय, सुझाव और प्राथमिकताएं भी जानी गईं। AICC पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनकी बात सुन रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस जिले में वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक से नए जिला अध्यक्ष को लेकर राय ली गई है। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की भावनाओं, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी सक्रियता को ध्यान में रखते हुए निर्णय करेगा। लक्ष्य ऐसा मजबूत संगठन तैयार करना है, जो आने वाले समय में कांग्रेस को हर बूथ पर मजबूती प्रदान करे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि पिछले तीन दिनों में जिले की सात ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके लिए परिवार का हिस्सा है। नए जिला अध्यक्ष के चयन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की राय लेना पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है। पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, सभी मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठकों में ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय, मथुरा प्रसाद कुशवाह, नंदा, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अशोक गुप्ता, रामकुमार सारस्वत, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, श्रीकृष्ण एडवोकेट, नवीन उपाध्याय, हिमांशु सेंगर, संजीव अंधीवाल, ऋषि गुरु जी, अविनाश पचौरी एवं अनुज संत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने हाथरस में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page