Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रात्रि चेकिंग एवं गश्त के दौरान किला पर अखाड़े वाले रास्ते स्थित शिव मंदिर के पास से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुन्दर पुत्र पप्पू निवासी कोटा कपुरा थाना मुरसान, अब्दुल पुत्र शौकत खां निवासी नौहरे चमनपुरा थाना मुरसान तथा विशाल उर्फ हीरो पुत्र मुकेश निवासी भूतपुरा थाना चंदपा, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग शहरों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और मौका देखकर चोरी की बाइकों को बेच देते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में बराबर बांटकर अपने शौक-मौज में खर्च करते थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के समय भी तीनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में खड़े थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक सप्ताह पूर्व मुरसान गेट के पास से रात के समय रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 353/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पहले से पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्प्लेंडर प्लस, होंडा साइन ड्रम ब्लैक कलर और रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इसके अलावा अभियुक्त अब्दुल के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 358/2026 धारा 317(2), 317(5), 318(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page