Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक, गोपनीय कार्यालय, मीडिया सेल, सर्विलांस सेल, स्कॉर्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने, आपसी भाईचारा एवं बंधुता की भावना को मजबूत करने तथा सभी मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने का संकल्प दिलाया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से राष्ट्र के सम्मान को बनाए रखने तथा सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर सुदृढ़, सुरक्षित एवं शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page