Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। जनपद न्यायालय हाथरस में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विजय कुमार डुंगराकोटी सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, अधिवक्तागण तथा न्यायालय के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्हीं के बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से परिचित कराना भी है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और एकता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना आवश्यक है। हमें एकजुट रहकर उन ताकतों के प्रयासों को विफल करना होगा, जो देश को तोड़ने का प्रयास करती हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page