Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। श्री वार्ष्णेय युवा महिला मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैन गली में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या एवं मंडल की सदस्य श्रीमती बीना वार्ष्णेय, अध्यक्ष आरती वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष वंदना गोटेवाल, पूजा वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय एवं शालिनी वार्ष्णेय सहित मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हरियाली तीज की भी शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय राष्ट्रप्रेम, उत्साह और सामाजिक एकजुटता की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page