Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। 15 अगस्त को जायंट्स ग्रुप ऑफ़ डायमंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगे की शान, राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ हुई। तिरंगा शान से लहराते ही पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित सदस्यों के चेहरों पर देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना दिखाई दी। समारोह में अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय, सचिव श्री आशु वार्ष्णेय, UNI डायरेक्टर श्रीमती सोनल अग्रवाल, चार्टर श्रीमती पूजा वार्ष्णेय एवं IBP श्रीमती पूजा वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम के दौरान ऐसा उत्साह देखने को मिला कि मानो तिरंगा केवल आसमान में नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य के हृदय में लहरा रहा हो। समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने राष्ट्रप्रेम, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page