Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 अगस्त। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली निवासी एक युवक ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर दहेज में 10 लाख रुपये और नोएडा में प्लॉट की मांग करने, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। पंकज कुमार पुत्र सीताराम शर्मा ने बताया कि उनकी बहन सरिता की शादी 19 नवंबर 2019 को विकास शर्मा पुत्र श्याम शर्मा निवासी भूड़ बराल, थाना प्रतापपुर, मेरठ के साथ हुई थी। वर्तमान में विकास गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ में रहता है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति विकास, उसके भाई, बहन, मां और भाभी ने सरिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया तथा दहेज में 10 लाख रुपये और नोएडा में प्लॉट की मांग की जाने लगी। पंकज का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल वालों ने सरिता को जबरन कुछ खिला दिया, जिससे उसका गर्भ गिर गया और उससे कहा गया कि उन्हें उसकी और बच्चे की जरूरत नहीं है। इसके अलावा देवर तरुण पर नहाते समय कमरे में घुसकर वीडियो बनाने और गलत नीयत से पकड़ने का भी आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर पति और ससुराल के अन्य लोगों द्वारा सरिता के साथ मारपीट किए जाने की बात कही गई है। आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता वर्तमान में मायके में रह रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page