Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 अगस्त। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव अरनिया तलेसरा में ससुराल पक्ष पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए एक पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मानपुरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र किशनपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी चंचल की शादी वर्ष 2021 में अरनिया तलेसरा निवासी देवेश पुत्र अतेंद्र सिंह के साथ की थी। आरोप है कि तीन अगस्त 2026 की दोपहर बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले घरेलू बातों को लेकर उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं और उसे घर से निकालने की बात कह रहे हैं। इसके बाद प्रमोद कुमार बेटी को समझाने के लिए उसकी ससुराल पहुंचे। तहरीर के अनुसार, वहां देवेश, अतेंद्र, ऋषभ और पप्पू सिंह ने प्रमोद कुमार और उनकी बेटी चंचल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने दोनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिसमें प्रमोद कुमार और चंचल के सिर व शरीर पर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपितों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page