Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख व्यवसायी अनिल कुमार वार्ष्णेय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि भारत के पास विभिन्न चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है और विश्व कठिनाइयों से उबरने के लिए भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और दुनिया में सुख-शांति की आधारशिला रखेगा। उन्होंने युवाओं की क्षमताओं और संस्कारित शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि उभरते भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा, जिससे अखंड भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की परिस्थितियों के कारण भारत का कुछ भू-भाग देश से अलग हो गया। उन्होंने अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, तिब्बत, श्रीलंका, म्यांमार और पाकिस्तान सहित विभिन्न क्षेत्रों के भारत से अलग होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और संस्कृति इन क्षेत्रों तक फैली हुई है और वहां आज भी हिंदू धर्म के मंदिर तथा भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार वार्ष्णेय ने की। परिसर को पुष्प एवं रंगोली से सजाया गया था तथा अखंड भारत का मानचित्र बनाया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र ,नगर प्रचारक सौरभ , विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , विभाग योग प्रमुख हजारीलाल ,जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , जिला विधार्थी प्रमुख हर्षित गुप्ता ,जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय , नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,सह नगर कार्यवाह अमित गौतम , नगर विद्यार्थी प्रमुख विश्वदीप ,सदर विधायक अंजुला माहौर ,पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ,संध्या आर्य ,अनू विमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page