Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 14 अगस्त। आजादी के पावन पर्व के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को महा-उत्सव के रूप में मनाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कन्या इंटर कॉलेज से हुआ, जो मुख्य बाजार, स्टेट बैंक तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय और रामलीला ग्राउंड होते हुए वापस कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था और भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित देशभक्ति के गगनभेदी नारों से कस्बे की गलियां और मोहल्ले गूंज उठे। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जयपाल सिंह चौहान मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा कि तीन रंग, एक पहचान और 140 करोड़ दिलों की धड़कन हमारा तिरंगा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराने और देश की अखंड एकता का संदेश देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिनव जाखेटिया, सुरेश चंद्र आर्य, हरीश गोयल, बंटी आर्य, सचिन माहेश्वरी, विजय प्रधान, शैलेश माहेश्वरी, संजय दुबे, आनंद गोला, अनिल माहेश्वरी, सौरभ उपाध्याय, हरप्रसाद बघेल, शशिकांत भारद्वाज, नरेंद्र आर्य, मोहन सिंह, मनोज कुशवाह, प्रवेश परमार, संजय लोधी, रामगोपाल बघेल, भूपेंद्र चौहान, कपिल माहेश्वरी, संजीव शर्मा, भूपेंद्र यादव, अरविंद लोधी, रामखिलाड़ी कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, योगेश लोधी, जयंत चौधरी, मनोज जोशी, प्रदीप कुमार, निखिल चैचाणी, मोनू द्विवेदी, ललित द्विवेदी, रिंकू शर्मा, मोनू शर्मा, गौरव शर्मा, निखिल सोनी, विस्सो शर्मा, नरेंद्र चौहान, विष्णु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page