मुरसान 13 अगस्त। भीषण उमस के बीच घंटों की अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र बुधवार देर रात जवाब दे गया। बिजली संकट से नाराज नगला लच्छी के ग्रामीणों ने कोटा विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसी दौरान नगला लच्छी निवासी पूनम बिजली कटौती से नाराज होकर अपने घर की छत पर चढ़ गईं। महिला ने ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार पकड़ लिया और विरोध जताने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को हाईटेंशन लाइन से अलग कर सुरक्षित नीचे उतारा। महिला के हाईटेंशन तार पकड़ने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी और उमस के बावजूद क्षेत्र में घंटों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला के हाईटेंशन लाइन पकड़ने की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में 18 वर्षीय युवक को नशा
August 13, 2026
मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन
August 13, 2026
तीज के उल्लास में दिखी देश की
August 13, 2026
सादाबाद : ट्रेन से कटकर मजदूर की
August 13, 2026
सादाबाद : भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,
August 13, 2026
सादाबाद : पोखर ओवरफ्लो होने से फसल
August 13, 2026
आशीर्वाद गार्डन में स्ट्रीट लाइटें खराब, शिकायत
August 13, 2026
Weather
Hathras
10:18 pm,
Aug 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










