Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में एनएसएस, रेंजर्स, सांस्कृतिक समिति एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। कबड्डी और रस्साकसी के दौरान छात्राओं ने अपनी शारीरिक क्षमता, टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page