Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ. रंजना प्रकाश और सदस्य डॉ. शशि कुमारी की देखरेख में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने तिरंगा राखी, तिरंगा चक्र, तिरंगा पेंसिल बॉक्स, तिरंगा ब्रोशर और तिरंगा ब्रेसलेट सहित विभिन्न आकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर देशभक्ति और रचनात्मकता का संदेश दिया। इसके साथ ही महाविद्यालय में ‘तिरंगा सेल्फी’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड किया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया गया। वहीं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत माय भारत केंद्र, हाथरस द्वारा सरस्वती डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्लोगन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा कुमकुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रभा, आरती कौशिक, भारती, तानिया, चिंकी और शीतल कौशिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उक्त जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page