हाथरस 12 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन तथा पुस्तकालय प्रभारी प्रो. कुसुमलता शर्मा की देखरेख में ‘राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस’ के अवसर पर अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या ने छात्राओं को संयमित एवं अनुशासित जीवन जीने के साथ पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का नियमित और गहन अध्ययन कर अपने ज्ञान को बढ़ाने तथा जीवन को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रभारी प्रो. कुसुमलता शर्मा ने भारत के महान पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. रंगनाथन के जीवन एवं उनके द्वारा प्रतिपादित ‘पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों’ पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को पुस्तकालय की उपयोगिता और अध्ययन में पुस्तकों की भूमिका से परिचित कराया। इसके बाद पुस्तकालय सहायक प्रदीप कुमार ने तकनीकी सत्र के माध्यम से छात्राओं को महाविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं, ई-संसाधनों एवं पुस्तकों के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रो. अंजू आर्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पुस्तकालय सहायक नरेंद्र नेगी एवं प्रदीप कुमार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता अरोड़ा, पुस्तकालय समिति के समस्त सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बूलगढ़ी मानहानि मामले में राहुल गांधी को
August 12, 2026
दिल्ली के करोल बाग चोरी कांड में
August 12, 2026
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : हाथरस से
August 12, 2026
सहपऊ : जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर
August 12, 2026
हसायन : दंडवत कावंड लेकर जा रहे
August 12, 2026
हसायन : तिरंगा यात्रा में देश भक्ति
August 12, 2026
हसायन : ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण
August 12, 2026
Weather
Hathras
9:39 pm,
Aug 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











