Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन तथा पुस्तकालय प्रभारी प्रो. कुसुमलता शर्मा की देखरेख में ‘राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस’ के अवसर पर अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या ने छात्राओं को संयमित एवं अनुशासित जीवन जीने के साथ पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का नियमित और गहन अध्ययन कर अपने ज्ञान को बढ़ाने तथा जीवन को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रभारी प्रो. कुसुमलता शर्मा ने भारत के महान पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. रंगनाथन के जीवन एवं उनके द्वारा प्रतिपादित ‘पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों’ पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को पुस्तकालय की उपयोगिता और अध्ययन में पुस्तकों की भूमिका से परिचित कराया। इसके बाद पुस्तकालय सहायक प्रदीप कुमार ने तकनीकी सत्र के माध्यम से छात्राओं को महाविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं, ई-संसाधनों एवं पुस्तकों के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रो. अंजू आर्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पुस्तकालय सहायक नरेंद्र नेगी एवं प्रदीप कुमार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता अरोड़ा, पुस्तकालय समिति के समस्त सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page