Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 325 छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। आबकारी विभाग की ओर से छात्राओं से अपील की गई कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने परिवार एवं समाज में जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page