Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। उप कृषि निदेशक हाथरस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के खरीफ एवं रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। खरीफ 2026 मौसम के लिए गैर-ऋणी किसानों के फसल बीमा की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि ऋणी किसानों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। खरीफ मौसम में अधिसूचित फसलों में धान, बाजरा, मक्का और अरहर तथा रबी मौसम में गेहूं, सरसों, आलू और जौ को शामिल किया गया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि गैर-ऋणी किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। वहीं ऋणी किसान जिस बैंक शाखा से उनका केसीसी निर्गत हुआ है, वहां संपर्क कर फसल बीमा कराने के संबंध में विकल्प चयन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की कि वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक अथवा अन्य विपरीत परिस्थितियों में फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जोखिम सुरक्षा कवर का लाभ मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page