मुरसान 11 अगस्त। क्षेत्र के गांव उझनेरा में भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कर मेड़बंदी किए जाने के बावजूद आरोपितों ने भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया और खेत में धान की बुआई शुरू कर दी। गांव उझनेरा निवासी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि से संबंधित पक्की मेड़बंदी का वाद हाथरस (सदर) न्यायालय में दायर किया गया था। वाद का अंतिम रूप से निस्तारण हो चुका है। न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व निरीक्षक द्वारा भूमि की पैमाइश कराकर मेड़बंदी कराई गई थी। रामप्रकाश सिंह के अनुसार, इसके बाद उन्होंने खेत की सीमा पर सीमेंट के खंभे लगवाकर तारबंदी भी करा दी थी। आरोप है कि 11 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत की जुताई करने पहुंचे। इसी दौरान सुरेश सिंह सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए और उन्हें खेत जोतने से रोक दिया। आरोप है कि सभी लोग एकजुट होकर भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास करने लगे और खेत में धान की बुआई शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने गांव उझनेरा निवासी सुरेश सिंह, युवराज, विजेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, महेश सिंह, तेजवीर, भानू प्रताप, सुखपाल और कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
August 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ मार्ग पर शराबियों के खिलाफ पुलिस
August 11, 2026
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार
August 11, 2026
20 लाख की शादी, फिर इनोवा की
August 11, 2026
मेड़बंदी और तारबंदी के बाद भी खेत
August 11, 2026
मामूली विवाद में युवक पर लाठी-हंसिया से
August 11, 2026
डाक कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे तीन
August 11, 2026
दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जबरन
August 11, 2026
Weather
Hathras
11:16 pm,
Aug 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






