Hamara Hathras

Latest News

सासनी 11 अगस्त। आज सुबह करीब नौ बजे इगलास रोड पर गांव बसगोई के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब 30 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल मंगलवार सुबह बाइक से किसी कार्य के लिए सासनी की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्येंद्र बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल सत्येंद्र को तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page