हाथरस 11 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक समरसता गतिविधि के तत्वावधान में संघ कार्यालय पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए हवन में विश्व कल्याण, समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान प्रमुख व्यापारी एवं नगर सह कार्यवाह टिंकू राना और उनकी धर्मपत्नी ब्रजेश्वरी राना ने आहुति प्रदान की। इसके साथ ही उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अन्य लोगों ने भी यज्ञ में आहुति देकर सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की। आचार्य दिनेश अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समाज में एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक सौरभ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह, नगर कार्यवाह भानु, संदीप वार्ष्णेय, वीरेंद्र माहौर, विपिन शर्मा, अखिल पचौरी, महेश दीक्षित, संदीप मित्तल, राजीव आर्य, विपुल सिंघानिया, देवेंद्र मोहता, राधेश्याम वार्ष्णेय, वैद्य मोहन ब्रजेश सहित अन्य स्वयंसेवक एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
August 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ मार्ग पर शराबियों के खिलाफ पुलिस
August 11, 2026
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार
August 11, 2026
20 लाख की शादी, फिर इनोवा की
August 11, 2026
मेड़बंदी और तारबंदी के बाद भी खेत
August 11, 2026
मामूली विवाद में युवक पर लाठी-हंसिया से
August 11, 2026
डाक कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे तीन
August 11, 2026
दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जबरन
August 11, 2026
Weather
Hathras
12:26 am,
Aug 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






