Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से किया जाएगा। इसमें ओपन आयु वर्ग के बालक एवं बालिका प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अधिकारी कार्यालय से होगा। प्रतिभागी नगला हीरा सिंह चौराहा स्थित माहाकालेश्वर महादेव मंदिर से आगे तक दौड़ पूरी करने के बाद वापस कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से बताया गया कि दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम छह विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page