Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव झीगुरा में सगे भाई द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव झीगुरा निवासी अमन प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई आदित्य प्रताप सिंह उर्फ अंशु का व्यवहार माता-पिता और उनके प्रति हिंसक हो गया है। आरोप है कि वह आए दिन बिना किसी कारण गाली-गलौज करता है और शराब के नशे में मारपीट करता है। पीड़ित के अनुसार, हाल ही में शराब के नशे में भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसकी बायीं आंख में चोट लग गई। पीड़ित ने भाई से अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page