Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में खेत पर गोबर डालने को लेकर विवाद के बाद बुजुर्ग और बीच-बचाव करने आई महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गांव कुंवरपुर निवासी रितेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ताऊ देवी सिंह खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही अजय, श्याम सुंदर और मानु वहां पहुंचे और खेत में गोबर डालने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने देवी सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। रितेश कुमार के अनुसार, मारपीट होते देख उनकी मां रतन देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना चंदपा पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page