Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बघना में खेत पर चारा काटने गई महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बघना निवासी रामअवतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी जमुना देवी सुबह खेत से चारा काटने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही गोपाल ने उनके साथ डंडे से मारपीट कर दी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपित ने गाली-गलौज भी की। इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस के पास गए तो जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page