Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक महिला ने जान-पहचान का फायदा उठाकर ब्लैकमेल करने, छेड़छाड़ और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसकी जान-पहचान फिरोजाबाद निवासी पुष्पेंद्र कुमार से हुई थी। आरोप है कि जान-पहचान का फायदा उठाकर पुष्पेंद्र ने उससे दोस्ती बढ़ाई और एक दिन घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपित ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। इसके बाद इन फोटो के जरिए उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया जाने लगा। तहरीर के मुताबिक, चार अगस्त को आरोपित महिला के घर के पास पहुंचा और उसके साथ दोबारा छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि विश्वास में लेकर आरोपित ने ट्रांजेक्शन और नकद के माध्यम से करीब 10 से 12 लाख रुपये तथा कुछ जेवर भी ले लिए। जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेजने और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित मोबाइल फोन पर उसके साथ गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि जब वह अपने रुपये मांगने गई तो उसके साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर के साथ वाट्सऐप पर भेजे गए फोटो, चैट और रुपये के लेनदेन से संबंधित ट्रांजेक्शन की तस्वीरें भी संलग्न की हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपों, लेनदेन तथा उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page