Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में रविवार रात एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में उपचार के दौरान युवक ने हंगामा किया, जिसके बाद परिजनों ने उसे संभाला। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव जोगीपुरा निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र ऋषि कुमार ने रविवार रात घर के कमरे में खुद को घायल कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। युवक की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने विशाल पर बकरी चोरी का आरोप लगाया था और इस मामले में पुलिस को भी बुलाया गया था। आरोप है कि इसी घटना के बाद से विशाल मानसिक रूप से परेशान था। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े आरोपों और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page