Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 10 अगस्त। नगर पालिका की कथित लापरवाही के चलते मोहल्ला रोशनगंज में छोटे डाकघर के पास शिव मंदिर के सामने लगे बिजली के पोल की स्ट्रीट लाइट करीब 20 दिनों से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों को रात के समय अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा लाइट को ठीक कराने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन ने बताया कि शिव मंदिर के सामने लगी लाइट करीब 20 दिनों से खराब है। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और संबंधित लिपिक को कई बार फोन कर समस्या से अवगत कराया तथा लाइट को जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। संजीव महाजन ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पालिका के अधिकारियों को अपने दायित्वों का बोध नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आज खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं कराया गया तो वह जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page