Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र शांति भवन, सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र की राजयोग शिक्षिका एवं केंद्र संचालिका बीके शांता बहन के सानिध्य में विभिन्न सत्संग स्थलों पर नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बीके शांता बहन ने कहा कि यदि सभी आध्यात्मिक संगठन किसी एक जनहित के मुद्दे पर भी एकजुट होकर कार्य करें तो इससे मानवता का बड़ा कल्याण हो सकता है। बीके शांता बहन ने कहा कि अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी आध्यात्मिक संगठनों से आह्वान किया था कि प्रत्येक संगठन एक सप्ताह तक देशभर में नेतृत्व करे और अन्य संगठन उसके साथ जुड़कर सहयोग करें। यदि देश के आध्यात्मिक संगठन लगातार सौ सप्ताह तक मिलकर जनहित में कार्य करें तो समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग सत्संग करते हैं और जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाने का प्रयास भी करते हैं, लेकिन कई बार बीड़ी, तंबाकू आदि नशे की आदतें उनके जीवन में वर्षों तक बनी रहती हैं। अब इन आदतों को छोड़कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि यदि सभी आध्यात्मिक संगठन नशामुक्ति जैसे एक महत्वपूर्ण विषय पर भी एकजुट होकर कार्य करें तो इससे मानवता का भला हो सकता है। कार्यक्रमों में मानव धर्म, वेदांत सेवा, मानव उत्थान सेवा समिति सहित विभिन्न आध्यात्मिक संगठनों की सहभागिता रही। बीके शांता बहन एवं पूजा बहन ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचे सत्संगियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इस बुराई से मुक्त कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉक्टर दादी प्रकाशमणि की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में संगठन की ओर से 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page