Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 अगस्त। राया मार्ग स्थित शिक्षण संस्थान में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारीज और भारत सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में लगभग 850 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना दीदी के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता राजयोगी बीके सुमित भाई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि नशा केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक क्षमता, पारिवारिक खुशियों और सामाजिक विकास को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। बीके सुमित भाई ने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके बाद, बीके रेनू बहन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की प्रतिज्ञा दिलाई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्ययू भगवान स्वरूप उपाध्याय ने ब्रह्माकुमारीज के इस नशामुक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर विद्यार्थी अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं और समाज के लिए एक बेहतर ईउदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। बीएस शास्त्री ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि नशे से मुक्त रहकर युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का सकारात्मक उपयोग कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page