Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि पिछड़ा वर्ग के युवाओं को रोजगारपरक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित की जा रही है। योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो, परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हो। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का पिछड़ा वर्ग से होना और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र संबंधित तहसील द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए होने चाहिए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के अंतर्गत जनपद के 178 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद हाथरस को 180 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य आवंटित किया गया है और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की कार्यवाही संचालित की जा रही है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ समय से ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page