Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपदवासियों को तिरंगा झंडा सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए तिरंगा झंडों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार तिरंगे कांवड़ कैंप दयालपुर, विकासखंड मुरसान तथा कांवड़ कैंप नवाली लालपुर, विकासखंड सिकंदराराऊ में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नागरिक इन कांवड़ शिविरों से तिरंगा झंडे खरीद सकते हैं। जिला विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए तिरंगे खरीदने से अभियान को जनभागीदारी मिलेगी और साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page