Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 07 अगस्त। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने अगसौली निवासी चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन जिला एवं सत्र न्यायालय हाथरस में अधिवक्ता हैं। आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह गांव की ही छोटू उर्फ शिवानी पुत्री अरविंद ने व्हाट्सएप नंबर और इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी बहन का वीडियो स्टेटस लगाकर प्रसारित किया। पीड़ित का आरोप है कि वीडियो को उसकी और उसकी बहन की छवि धूमिल करने तथा मानहानि के उद्देश्य से इंटरनेट मीडिया पर डाला गया। तहरीर के मुताबिक, जब पीड़ित ने शिवानी से वीडियो हटाने के लिए कहा तो आरोप है कि शिवानी, उसके भाई अमन, मां अवधेश और पिता अरविंद ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा कि वे इंटरनेट मीडिया पर इसी तरह के स्टेटस और वीडियो डालकर उन्हें बदनाम करते रहेंगे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page