Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अगस्त। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान की विधि प्रकोष्ठ की नगर संयोजक वंदना निर्भय एडवोकेट को उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय द्वारा हाथरस में रेलवे की ओर से न्यायालयों में वादों की पैरवी के लिए रेलवे अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से अधिवक्ता समुदाय एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इसे उनके विधि क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और दक्षता के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। वंदना निर्भय को माननीय जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय, हाथरस में उत्तर पूर्वी रेलवे की ओर से मामलों की पैरवी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ता समुदाय, संस्था के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में संस्था के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा, अर्चना शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नैना शर्मा, मनीष चांदगोटिया, राहुल गर्ग, एडवोकेट मनीष कौशिक, एडवोकेट मयंक कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page