हाथरस (मुरसान) 06 अगस्त। कलेक्ट्रेट के पास करीब दो माह पहले हुए सड़क हादसे के मामले में मुरसान कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में घायल हुए एक युवक के स्वस्थ होने के बाद उसने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव मई इगलास निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2026 की शाम करीब आठ बजे वह अपने मामा के दामाद योगेश कुमार निवासी बिशुनदास, मुरसान के साथ बाइक से मुरसान की ओर से अपनी ननिहाल नगला गजुआ जा रहे थे। कलेक्ट्रेट के पास विकास भवन के समीप दोनों ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान हाथरस की ओर से तेज गति और कथित लापरवाही से आ रहे एक स्कूटी चालक ने सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र सिंह और योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। योगेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले आगरा और बाद में बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। जितेंद्र सिंह के अनुसार, योगेश कुमार अभी भी कोमा में हैं और उनका दिल्ली में उपचार जारी है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल होने के कारण वह पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। अब स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्होंने मुरसान कोतवाली पहुंचकर आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस पुलिस
August 6, 2026
कांवड़ श्रद्धालुओं से मिले डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का
August 6, 2026
युवक की मौत के बाद अस्पताल में
August 6, 2026
सासनी : तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस
August 6, 2026
शव वाहन हुआ खराब तो शोकाकुल परिजनों
August 6, 2026
गाली देने से मना करने पर परिवार
August 6, 2026
सासनी : शराब के लिए रुपये न
August 6, 2026
Weather
Hathras
11:13 pm,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








