सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 06 अगस्त। जन शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश द्वारा 2 से 4 अगस्त तक श्री विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दरियावगंज, कासगंज में आयोजित प्रांतीय दलीय प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता की किशोर वर्ग शतरंज स्पर्धा में विद्यालय के खिलाड़ी अध्ययन माथुर, ब्रजेश सिंह, अनुराग सिंह और हिमांशु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं किशोर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में भव्य माहेश्वरी और हिमांशु ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन क्षेत्रीय दलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में जन शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चौचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एआरवी संकट: हाथरस में बंदर के हमले
August 6, 2026
हाथरस में 30 सितंबर तक निषेधाज्ञा लागू,
August 6, 2026
हिट एंड रन और यातायात नियमों के
August 6, 2026
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास सड़क हादसे
August 6, 2026
मुरसान में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा
August 6, 2026
पुरदिलनगर : प्रांतीय दलीय प्रतियोगिता में पुरदिलनगर
August 6, 2026
आबकारी विभाग की टीम ने शराब की
August 6, 2026
Weather
Hathras
10:15 pm,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











