Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अगस्त। श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-28 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जांच के दौरान विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में से एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया, जबकि शेष नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। वैध पाए गए नामांकन पत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए श्री दीनदयाल गोयल (मेडिकल वाले), श्री राकेश बंसल (मेटल वाले) और श्री अनिल अग्रवाल (चूरन वाले) मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए श्री प्रदीप कुमार बंसल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल (किराना वाले) और श्री मनोज बूटिया (रामोजी वाले) ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री श्याम कुमार अग्रवाल और श्री संजय कुमार टालीवाल के नामांकन सही पाए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्री राजेश अग्रवाल (रामजी गारमेंट वाले), श्री गौरव बाबू बॉबी, श्री राजेश कुमार तायल, श्री अनूप कुमार अग्रवाल (उदय केमिकल) और श्री अनुज अग्रवाल एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्री लोकेश अग्रवाल और श्री मनीष मित्तल (ऊन वाले) ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं मंत्री पद के लिए श्री गौरव अग्रवाल (संजय फार्मा), श्री गौरव तायल और श्री सुधीर मित्तल के नामांकन वैध पाए गए हैं। संयुक्त मंत्री पद पर श्री मुकेश बंसल जालान का नामांकन सही पाया गया है।

7 अगस्त को नाम वापसी की अंतिम तारीख

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 7 अगस्त को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। इसके बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। यदि आवश्यक हुआ तो 16 अगस्त 2026 को मतदान कराया जाएगा। अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर समाज के लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। नाम वापसी के बाद विभिन्न पदों पर आमने-सामने होने वाले मुकाबले की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page